Latest News राजस्थान राष्ट्रीय

जेपी नड्डा बोले-भाजपा ने विकासवादी राजनीति करने पर जोर दिया, नई पीढ़ी को पार्टी से जोड़ेंगे


जयपुर, पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत से उत्साहित भाजपा 2024 में होने वाले लोकसभा और आगामी डेढ़ साल में होने वाले ग्यारह राज्यों के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। भाजपा ने बूथ मैनेजमेंट पर विशेष जोर दिया है। पार्टी ने देशभर में 73 हजार उन पोलिंग बूथों को चिन्हित किया है, जहां पार्टी का प्रदर्शन पिछले चुनावों में कमजोर रहा है। इनमें ज्यादातर बूथ दक्षिण भारत के हैं। भाजपा ने आगामी चुनाव केंद्र सरकार की योजनाओं और संगठन के बल पर जीतने का लक्ष्य तय किया है। शुक्रवार को जयपुर में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि विकासवादी राजनीति करते हुए विरोधी दलों को भी इसके लिए प्रेरित करना होगा। विपक्षी पार्टियां जाति, धर्म और मजहब के नाम पर राजनीति करती है,वह देश को तोड़ने वाली है। उन्होंने नई पीढ़ी को पार्टी से जोड़ने की बात कही।