Latest News झारखंड रांची

झारखण्ड माध्यमिक और इंटर बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड इस तारीख से


नई दिल्ली, । JAC 10th, 12th Admit Card 2022: झारखण्ड बोर्ड से माध्यमिक और इंटरमीडिएट कक्षाओं की परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। झारखण्ड अधिविद्य परिषद, रांची द्वारा माध्यमिक और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के लिए विषयवार तारीखों की घोषणा कर दी गयी है। इसके साथ ही झारखण्ड एकेडेमिक काउंसिल यानि जेएसी या जैक द्वारा दोनो ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए जरूरी परीक्षार्थियों के जेएसी 10वीं, 12वीं एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाने की तिथि भी घोषित कर दी गयी है। परिषद् द्वारा वीरवार, 23 फरवरी को दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, झारखण्ड इंटमीडिएट एडमिट कार्ड 2022 को स्टूडेंट्स 28 फरवरी से और झारखण्ड माध्यमिक एडमिट कार्ड 2022 को 1 मार्च से डाउनलोड कर सकेंगे।

ऐसे मिलेगा जेएसी 10वीं, 12वीं एडमिट कार्ड 2022

माध्यमिक और इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि झारखण्ड बोर्ड एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड उनके सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य या प्रतिनिधि द्वारा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in/jac से डाउनलोड किया जा सकेगा। स्कूल द्वारा अपने पंजीकृत माध्यमिक और इंटरमीडिएट छात्र-छात्राओं के लिए जेएएसी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के बाद स्वयं वितरित करेंगे। ऐसे में परीक्षार्थी अपना झारखण्ड बोर्ड परीक्षा 2022 प्रवेश पत्र अपने सम्बन्धित स्कूल से जारी होने की तिथि से परीक्षा शुरू होने की तारीख तक प्राप्त कर सकेंगें।

जैक द्वारा जारी झारखण्ड बोर्ड परीक्षा 2022 डेटशीट के अनुसार माध्यमिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होंगी। जहां इंटरमीडिएट की परीक्षा 5 अप्रैल तक चलेगी तो वहीं माध्यमिक परीक्षाएं 20 अप्रैल तक चलेंगी। छात्र-छात्राएं जेएसी 10वीं, 12वीं डेटशीट 2022 पीडीएफ को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, वैकल्पिक तौर पर स्टूडेंट्स झारखण्ड बोर्ड परीक्षा 2022 विषयवार तारीखों की जानकारी नीचे दिए गए लिंक से भी ले सकते हैं।