News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

टाक्टे तूफान से गुजरात में तीन की मौत, 16 हजार से ज्यादा घरों को पहुंचा नुकसान


  1. नई दिल्ली, । दो दिन तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान टाक्टे अब कमजोर पड़ने लगा है। बीते दो दिनों में यह तूफान केरल, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में काफी तांडव मचा चुका है। इसके बाद कल देर रात यह गुजरात के तट से टकराया इस दौरान 185 किमा से लेकर 190 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। इस दौरान गुजरात से 60 किलमीटर पर दीव में लैंडफॉल हुआ, तट से टकराने के बाद हवाओं के साथ बारिश हो रही है।

गुजरात में तीन लोगों की मौत, 16500 झोपड़ियां क्षतिग्रस्त

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी मे बताया कि राज्य में चक्रवाती तूफान के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, तेज हवाओं से लगभग 40,000 पेड़ उखड़ गए हैं और 16,500 झोपड़ियां प्रभावित हुई हैं।

नौसेना ने बार्ज से एक व्यक्ति तो बचाया

भारतीय नौसेना ने बार्ज P305 से एक व्यक्ति को बचाया, जो मुंबई के पास अरब सागर में चक्रवात टाक्टे के कारण में बह गया था।

शाह ने प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात प्रभावित राज्यों-राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नागर हवेली के अधिकारियों से स्थिति के बारे में बात की और केंद्र से आवश्यक मदद का आश्वासन दिया।

नौसेना ने चक्रवाती तूफान टाक्टे के कारण समुद्र में फंसे 132 लोगों को बचाया

अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान के कारण समुद्र में दो बड़ी नावों में फंसे 410 लोगों में से 132 को बचा लिया गया है। सोमवार को नौसेना ने इन लोगों को बचाने का अभियान शुरू किया था, जो रातभर चला। नौसेना के जहाज आइएनएस कोच्चि और आइएनएस कोलकाता इस काम में जुटे हैं।

यूपी-हरियाणा और राजस्थान में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 घंटों के दौरान यूपी, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी।