News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य

टीकाकरण अभियान ‘हर घर दस्तक 2.0’ आज से, सभी स्कूल- कॉलेज होंगे शामिल


नई दिल्ली, । देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में टीकाकरण को बढ़ाने और लाभार्थियों के बीच में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से, ‘हर घर दस्तक अभियान 2.0’ नामक एक अभियान चलाया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने इसकी सूचना दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को हरी झंडी दिखाकर इस अभियान की शुरुआत की।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान के माध्यम से उन सभी लाभार्थियों के टीकाकरण पर जोर दिया जाएगा, जिनकी दूसरी खुराक बची हुई है और जो एहतियाती खुराक के लिए पात्र हैं। 12 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के टीकाकरण कवरेज को भी स्कूल-आधारित अभियानों के माध्यम से कवर किया जाएगा।