Latest News नयी दिल्ली बिजनेस राष्ट्रीय

ट्विटर के नए सीइओ को आनंद महिंद्रा ने दी इस अंदाज में बधाई,


 नई दिल्ली,। भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बनाया गया है। पराग अग्रवाल के हाथों में ट्विटर की कमान आने के बाद सोशल मीडिया पर हर ओर से बधाइयों का तांता लगा है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क से लेकर भारत के दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है।

आनंद महिंद्रा भारतीय सीईओ को बताया वायरस 

उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं और अपने अलग अंदाज में ट्वीट करने के लिए भी जाने जाते हैं। पराग अग्रवाल के ट्विटर के सीईओ पद पर काबिज होने के बाद भी उन्होंने अलग अंदाज में उन्हें बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि यह एक ऐसी महामारी है जिसके बारे में हमें यह कहते हुए खुशी और गर्व हो रहा है कि इसकी उत्पत्ति भारत में हुई है। यह भारतीय सीईओ वायरस है और इसके खिलाफ कोई टीका नहीं है। पराग अग्रवाल को बधाई।