Latest News नयी दिल्ली मनोरंजन

तलाक के बाद इस मॉडल को डेट कर रहे हैं हनी सिंह,


नई दिल्ली, : एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के जाने माने रैपर यो यो हनी सिंह प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। फिर चाहे उनके गाने हो या फिर उनकी मैरिड लाइफ हो। बीते दिनों हनी सिंह, शालिनी तलवार संग तलाक को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। वहीं अब एक्स वाइफ शालिनी तलवार से तलाक के बाद रैपर को को एक बार फिर से प्यार हो गया है। इस बार उनका दिल एक फेमस मॉडल पर आ गया है। आइए जानते हैं कौन हैं वो?

इस मॉडल पर दिल हार बैठे हनी सिंह

एक्स वाइफ शालिनी तलवार को तलाक देने के बाद हनी सिंह का नाम इन दिनों मॉडल टीना थडानी संग जुड़ रहा है। हाल ही दोनों को एक इवेंट में एक साथ स्पॉट किया गया है। इवेंट में हनी सिंह मीडिया और पब्लिक के सामने टीना का हाथ थामे नजर आए। दोनों पहली बार पब्लिकली साथ नजर आए। इस दौरान जहां हनी सिंह व्हाइट शर्ट, ब्लैक पैंट और ब्लेजर में काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं उनकी लेडीलव टीना थडानी ब्लैक थाई हाई स्लिट ड्रेस में काफी बोल्ड नजर आईं। वहीं टीना ने एक स्टाइलिश हैंडबैग भी कैरी किया था, जो उनके पूरे लुक को और भी खूबसूरत बना रहा था।

फैंस के आ रहे हैं ऐसे कमेंट्स

हनी सिंह और टीना थडानी के इस वीडियो को इंस्टा बॉलीवुड के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक काफी बार देखा जा चुका है। वहीं लगातार इसके व्यूज बढ़ते जा रहे हैं। इस पर फैंस के अलग-अलग कमेंट्स आ रहे हैं। हर कोई कमेंट कर रैपर ने उनकी नई गर्लफ्रेंड के बारे में पूछ रहा है। वहीं कई यूजर्स ने दोनों की जोड़ी की तारीफ की है। एक ने कमेंट कर लिखा, ‘न्यू गर्लफ्रेंड तो ऐसे लिखा है, जैसे कोई न्यू गैजेट या न्यू कार लेते हैं।’ एक ने लिखा, ‘सिर्फ… गर्लफ्रेंड भी बोल सकते थे ये न्यू गर्लफ्रेंड बोलने का क्या मतलब है ये कोई वस्तु नहीं है।’ कई यूजर्स ने हनी को ट्रोल भी किया है।