News TOP STORIES नयी दिल्ली मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय लखनऊ

तवांग मुद्दे पर विपक्ष का लोकसभा में फिर हंगामा


  1. : संसद में आज फिर तवांग मुद्दे की गूंज सुनाई देगी। शीतकालीन सत्र में मंगलवार को भी संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामा हुआ था। विपक्षी दलों के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। तवांग में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद के दोनों सदनों में बयान दिया। राजनाथ ने कहा कि हमारे जवानों ने चीनी सैनिकों को हमारे क्षेौत्र में अतिक्रमण करने से रोका और उन्हें अपनी पोस्ट पर वापस जाने के लिए मजबूर किया। मैं सदन को बताना चाहता हूं कि झड़प में हमारे एक भी जवान ना तो शहीद हुआ है और ना ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है।
  • 02:48 PM, 14 Dec 2022

    BJP सांसद ने उठाया AMU में आरक्षण का मुद्दा

    भाजपा सांसद बृजलाल ने राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में आरक्षण का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी में एससी, एसटी और ओबीसी के लिए कोई आरक्षण नहीं था।

  • 02:31 PM, 14 Dec 2022

    राज्यसभा में बोले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

    लोकसभा व राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है। राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने संविधान (अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति) आदेश (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2022 पर हुई चर्चा का जवाब दिया।

  • 02:14 PM, 14 Dec 2022

    लोकसभा में बोले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को संकेत दिया है कि रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली रियायतें फिलहाल बहाल नहीं की जा सकतीं। उन्होंने कहा कि पिछले साल यात्री सेवाओं के लिए 59,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई थी और सार्वजनिक ट्रांसपोर्टर के पेंशन और वेतन बिल बहुत अधिक हैं। वैष्णव ने लोकसभा में महाराष्ट्र से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा के एक सवाल का जवाब देते वक्त ये बात कही।

  • 01:37 PM, 14 Dec 2022

    इन दलों ने किया वॉकआउट

    कांग्रेस, राजद, आम आदमी पार्टी, एमडीएमके, सीबीएम, सीपीआई, जदयू, डीएमकी, टीएमसी और टीडीपी।

  • 01:03 PM, 14 Dec 2022

    राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

    राज्यसभा की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले तवांग मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी दलों ने हंगामा किया।

  • 12:58 PM, 14 Dec 2022

    राज्यसभा से 17 विपक्षी दलों ने किया वॉकआउट

    तवांग मुद्दे पर संसद में आज भी हंगामा रहा। लोकसभा और राज्यसभा से विपक्षी सांसदों ने वॉकआउट कर दिया। चर्चा की मांग को लेकर राज्यसभा से 17 विपक्षी दलों ने वॉकआउट किया है।

  • 12:34 PM, 14 Dec 2022

    Sonia Gandhi ने किया वॉकआउट

    तवांग मुद्दे पर कांग्रेस सांसदों ने आज फिर लोकसभा में हंगामा किया। सांसद सोनिया गांधी समेत कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा से वॉकआउट कर लिया।

  • 11:33 AM, 14 Dec 2022

    Tawang मुद्दे पर लोकसभा से कांग्रेस का वॉकआउट

    कांग्रेस सांसदों ने तवांग मुद्दे पर लोकसभा में चर्चा की मांग की। इस दौरान सांसदों ने लोकसभा से वॉकआउट कर लिया। अधीर रंजन चौधरी और सोनिया गांधी ने भी सदन से वॉकआउट किया।

  • 11:33 AM, 14 Dec 2022

    लोकसभा में उठाएंगे तवांग मुद्दा

    मनीष तिवारी ने कहा कि मैंने कल भी काम रोका प्रस्ताव दिया था और आज भी काम रोको प्रस्ताव दिया है और इस विषय को लोकसभा में उठाएंगे।

  • 11:24 AM, 14 Dec 2022

    संसद में चर्चा की जरूरत- मनीष तिवारी

    कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि भारत और चीन के बीच अप्रैल 2020 से जो तनाव चल रहा है उस पर संसद में एक बार भी चर्चा नहीं हुई है। हमारे जांबाज सिपाही चीन को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं मगर चीन सरहद पर क्यों तनाव बढ़ा रहा है, इस पर संसद में व्यापक चर्चा की जरूरत है।

  • 11:21 AM, 14 Dec 2022

    गुजरात चुनाव पर जीत को लेकर बोले पीएम मोदी

    संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, पीएम ने कहा है कि अगर किसी को श्रेय देना है तो गुजरात के भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटिल, जेपी नड्डा और गुजरात के भाजपा के कार्यकर्ता को देना है। PM का कहना है कि हम कार्यकर्ता के बल पर किस तरह चुनाव जीत सकते है इसका उदाहरण गुजरात का चुनाव है।

  • 11:11 AM, 14 Dec 2022

    India-China Border Clash: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा

    तवांग मुद्दे पर विपक्षी दलों ने आज फिर लोकसभा में हंगामा किया। विपक्षी दल इस मामले में चर्चा की मांग कर रहे हैं।

  • 10:36 AM, 14 Dec 2022

    विपक्षी नेताओं की बैठक जारी

    भारत-चीन विवाद और अन्य मुद्दों पर संयुक्त रणनीति बनाने के लिए राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कक्ष में विपक्षी नेताओं की बैठक जारी है।

  • 10:29 AM, 14 Dec 2022

    Indo-China Standoff: विपक्षी नेताओं की बैठक शुरू

    भारत-चीन विवाद और अन्य मुद्दों पर संयुक्त रणनीति बनाने के लिए राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के कक्ष में विपक्षी नेताओं की बैठक शुरू हो गई है।

  • 10:28 AM, 14 Dec 2022

    गोरव गोगोई ने दिया नोटिस

    कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने “चीन के साथ चल रहे सीमा संघर्ष के बावजूद चीनी आयात पर भारत की निर्भरता क्यों बढ़ी है?” पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

  • 10:04 AM, 14 Dec 2022

    पीएम मोदी का जोरदार स्वागत

    भाजपा संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने मोदी जी का स्वागत है के नारे लगाए। बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है।