Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में आया 6.1 तीव्रता का जोरदार भूकंप,


  • लीमा, । दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। पियुरा क्षेत्र (Piura Region) के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि उत्तर पश्चिमी पेरू में एक जोरदार भूकंप के बाद कम से कम 41 लोग घायल हो गए। शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार रात्रि 12:10 बजे उत्तर-पश्चिमी पेरू में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 36 किलोमीटर जमीन के नीचे था और सुलाना शहर के पास स्थित था।

स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि सुलाना शहर में 35 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। स्थानीय मीडिया के अनुसार क्षेत्रीय राजधानी पियुरा में छह और लोग घायल हुए हैं। लगभग 20 पीड़ित लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

बता दें कि भूकंप ने बुनियादी ढांचे, कई आवासीय भवनों और मंदिरों को भारी नुकसान पहुंचाया है। राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो ने भूकंप प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। में पहुंच गए हैं।