Latest News नयी दिल्ली

दादी ह्दयमोहिनी के निधन पर सीएम और सिंहदेव ने व्यक्त की शोक संवेदना, फॉलोवर्स में गहरा दुख


रायपुर। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका दादी ह्दयमोहिनी के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। शोक व्यक्त करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने वह महाशिवरात्रि के दिन कैलाशवासिनी हो गईं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा है कि देहावसान का समाचार पाकर वे दुखी हैं। दादी ह्दयमोहिनी के देहावसान पर फॉलोवर्स में गहरा दुख है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने Twitter पर लिखा है, ‘दुःखद समाचार मिला है कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका दादी ह्दयमोहिनी जी (जिन्हें सब गुलज़ार दादी कहते थे) ने आज शरीर का त्याग कर दिया है। महाशिवरात्रि के दिन ही वह कैलाशवासिनी हो गयी हैं। उन्हें कोटि-कोटि प्रणाम एवं विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति:’

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने Twitter पर लिखा है, ‘आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका दादी ह्दयमोहिनी जी के देहावसान का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से मेरी यह कामना है कि वो दिवंगत आत्मा को अपने चरणों मे स्थान प्रदान करें। ॐ शांति।’