Latest News मध्य प्रदेश

दिग्विजय सिंह का आरोप- गरीब मुस्लिम युवकों को पैसे दे पत्‍थरबाजी करवाती है भाजपा,


भोपाल, । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा गरीब मुस्लिम बच्चों को पैसे देकर पथराव करवाती है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ऐसा कहते नजर आ रहे हैं। दिग्विजय के मुताबिक उनके पास शिकायतें आ रही हैं कि भाजपा के लोग कुछ गरीब मुस्लिम लड़कों को पैसे देकर खुद पत्थर फेंकते हैं और वह इन शिकायतों की जांच करा रहे हैं। दिग्विजय कहते हैं कि इसके तथ्य मेरे पास नहीं आए हैं। इसलिए मैं आरोप नहीं लगा रहा हूं। लेकिन मुझे ऐसी कुछ शिकायतें मिली हैं।

 

राज्य के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि तुष्टीकरण की नीति से देश की सेना, पुलिस, संविधान और न्यायिक व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले दिग्विजय सिंह जी अब गरीब मुस्लिम लड़कों पर पैसे लेकर पत्थर फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। एक कौम को ही बिकाऊ बता दिया। दिग्विजय जी के पास क्या सबूत है, उस समुदाय ने पत्थर फेंके। किसी व्यक्ति के बारे में इस तरह बात करते तो इतना दर्द नहीं होता, लेकिन रमजान के पवित्र महीने में एक समुदाय को बदनाम करने का उनका प्रयास बेहद निंदनीय है।