Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

दिल्ली के पैरेंट्स ध्यान दें, जारी हुई ईडब्ल्यूएस डीजी एडमिशन की पहली लिस्ट


नई दिल्ली, । Delhi EWS First List List out 2022: दिल्ली के पैरेंट्स ध्यान दें, स्कूलों में दाखिले के लिए ईडब्ल्यूएस डीजी लॉटरी की पहली लिस्ट (EWS Lottery 2022-23 first list ) जारी हो चुकी है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में दाखिले के लिए यह लिस्ट दिल्ली शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने अपनीआधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर अपलोड की है। अब ऐसे में जो भी पैरेंट्स इस सूची का इंतजार कर रहे थे, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सूची की जांच कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लॉगइन करना होगा।