News TOP STORIES नयी दिल्ली

दिल्ली: पुडुचेरी के पूर्व मंत्री पी. कन्नन अपने बेटे विघ्नेश के साथ बीजेपी में हुए शामिल


नई दिल्ली: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में पार्टी अदला-बदली का दौर जारी है। इसी क्रम में आज पुडुचेरी के पूर्व मंत्री पी. कन्नन अपने बेटे विघ्नेश के साथ भाजपा में शामिल हुए। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की उपस्थिति में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। पी कन्नन ने साल 2019 में पुडुचेरी प्रगतिशील कांग्रेस पार्टी की शुरुआत की थी।

पी कन्नन ने अपने राजनीतिक जीवन में कई दलों के साथ काम किया है और 3 बार नए सिरे से पार्टी भी शुरुआत कर चुके हैं। उन्होंने सबसे पहले अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी। बाद में 1996 में जीके मूपनार तमिल राज्य कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए, जब इसका गठन किया गया था। 2001 के विधानसभा चुनावों से पहले वह कांग्रेस से अलग हो गए और पुडुचेरी पीपुल्स कांग्रेस की शुरुआत की।

फिर 2002 में वे सोनिया गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में अपनी पार्टी के साथ शामिल हुए। उन्होंने 2006 के विधानसभा चुनावों से पहले 2005 में पुडुचेरी प्रोग्रेसिव कांग्रेस पार्टी फिर से शुरू की। बाद में उन्होंने 2009 में अपनी पार्टी में फिर से शामिल हो गए। साल 2016 के विधानसभा चुनावों में AIADMK में शामिल हुए और एक सीट जीती। आपको बता दें कि पुडुचेरी में विधानसभा की 30 सीटों के लिए मतदान 6 अप्रैल को एक चरण में मतदान होगा, जिसकी 2 मई को गणना होगी।