Latest News नयी दिल्ली

दिल्ली में अब रात दस बजे तक खुलेंगे बाजार और मॉल, केजरीवाल सरकार ने दी छूट


  • नई दिल्ली, : राजधानी दिल्ली में लगी कोरोना पाबंदियों में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार ने छूट बढ़ा दी है। दिल्ली में मॉल और बाजार अब रात 10 बजे तक खुलेंगे। शनिवार को ही आप सरकार की ओर से ये जानकारी दी गई है। आने वाले समय में त्योहारी सीजन को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

दिल्ली के व्यापारिक संगठनों ने हाल ही में आप सरकार से त्योहारी सीजन से पहले बाजारों को खोलने की अनुमति देने का आग्रह किया था। दिल्ली भाजपा ने भी शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास प्रदर्शन किया था और मांग की थी कि साप्ताहिक बाजारों को फिर से खोलने की अनुमति दी जाए। इस साल अप्रैल में कोविड की दूसरी लहर आने और संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद कई तरह की पाबंदियां लागू कर दी गई थीं। जो बीते कुछ दिनों में धीरे-धीरे हटाई जा रही हैं। राजधानी दिल्ली में कोरोना के 14 लाख से ज्यादा केस मिले हैं, जिसमें अब सिर्फ 500 एक्टिव केस हैं।