Latest News अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली बिजनेस राष्ट्रीय

दुनियाभर में Tiktok की धूम, Twitter और Snapchat छूटे पीछे, YouTube की बढ़ीं चिंताएं


नई दिल्ली, । चीनी शॉर्ट-वीडियो ऐप Tiktok की दुनियाभर में धूम है। जहां एक तरह फेसबुक ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के रेवेन्यू में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं Tiktok रोजाना कमाई के नए रिकॉर्ड बना रहा है। Tiktok ने वैश्विक स्तर पर विज्ञापन हासिल करने के मामले में फेसबुक, ट्विटर और स्नैपचैट को पीछे छोड़ दिया है। वही द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी उम्मीद है कि साल 2024 तक Tiktok विज्ञापन रेवेन्यू के मामले में Google ओन्ड YouTube के 23.6 बिलियन डॉलर के आंकड़े को पीछे छोड़ सकता है। इस मामले में Tiktok ने पिछले साल स्नैपचैट को पीछे छोड़ दिया था।

भारत में बैन है Tiktok ऐप 

बता दें कि यह उस वक्त है, जब भारत में टिकटॉक प्रतिबंधित है। Tiktok का चीन के बाद भारत दूसरा सबसे बड़ा मार्केट शेयर हुआ करता था। लेकिन जून 2020 में Tiktok समेत कई ऐप्स को प्रतिबंधित कर दिया गया था। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल TikTok का वैश्विक विज्ञापन रेवेन्यू 11.6 बिलियन डॉलर से तीन गुना हो सकता है। जो कि स्नैपचैट और ट्विटर के कुल 10.44 डॉलर से ज्यादा होगा। Tiktok की दुनियाभर में बेहद पसंद किया जा रहा है। एर रिपोर्ट के मुताबिक एक टिकटॉक यूजर्स ने पिछले साल ऐप पर औसतन प्रति माह औसतन 19.6 घंटे बिताए।