Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य

देश को भरूच से हर महीने मिलेंगे कोवैक्सीन के 1 करोड़ डोज,


  • भरूच। गुजरात में अंकलेश्वर प्लांट पर कोवैक्सीन की लाखों खुराक तैयार की जा रही हैं। ये खुराकें देशभर में पहुंचाई भी जा रही हैं। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल का कहना है कि, देश को भरूच से हर महीने कोवैक्सीन के 1 करोड़ डोज मिलेंगे। उन्होंने भारत बायोटक के अंकलेश्वर प्लांट से कोवैक्सीन के 1 करोड़ डोज के पहले स्टॉक को रवाना भी कर दिया है।
दो साल से ज्यादा उम्र के बच्चों का टीका जल्द
गौरतलब हो कि, अंकलेश्वर में भारत बायोटेक के कोवैक्सीन का प्रोडक्शन शुरू हो गया है। वहीं, अब वैक्सीन को दो साल से अधिक उम्र के बच्चों के लगाने की बात भी शुरू हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि, देश में दो साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए जल्द ही टीका (वैक्सीन) उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने कहा कि, अहमदाबाद की हेस्टार बायोलॉजिकल कंपनी भी टीका (वैक्सीन) तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि, दो महीने में इसका प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा।

भारत में सबसे बड़ी वैक्सीनेशन ड्राइव चल रही

स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, केंद्र सरकार की ओर से जारी 23,000 करोड़ रुपये में से 50% राज्यों को दिया गया है। प्रत्येक जिलों में 10,000 किलो ऑक्सीजन प्लांट, बच्चों के लिए 20% बेड और आईसीयू, 1 करोड़ दवाएं आरक्षित हैं। अंकलेश्वर से वैक्सीन की डोज डिस्ट्रीब्यूट करने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, अंकलेश्वर से देश को हर महीने 1 करोड़ डोज अधिक मिलेगा। उन्होंने कहा कि, हमारे देश में दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन अभियान चल रहा है। इसमें कोवैक्सीन भी महत्वपूर्ण हिस्सा है।

भरूच से हर महीने कोवैक्सीन की 1 करोड़ डोज

मंत्री बोले कि, देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदल रहा है और आगे बढ़ रहा है। इसे पूरी दुनिया देख रही है। उन्होंने कहा कि, हमारे यहां दुनिया में सबसे ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगी है। आने वाले दिनों में देश को भरूच से हर महीने कोवैक्सीन का 1 करोड़ डोज मिलेगा।