नयी दिल्ली स्वास्थ्य

देश में 24 घंटें में दर्ज हुए 9,110 नए मामले, 100 से कम लोगों की हुई मौत


नई दिल्ली। भारत में लगातार कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज कि जा रही है। राहत की बात यह है की इस जानलेवा वायरस से होने वाली दैनिक मौत में भी कमी दर्ज कि गई है। देश में पिछले 24 घंटें में 100 से कम लोगों की जान गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ो के अनुसार बीते दिन 9,110 नए मामले मिले जिससे संक्रमितों की कुल संख्या अब 1,08,47,304 हो गई है। वहीं संक्रमण को मात देकर देश में ठीक होनें वालों की संख्या अब 1,05,48,521 हो गई है। अबतक 1,55,158 मरीजों की इस वायरस से जान जा चुकी है।संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 1,05,48,521 पहुंच गई है।

15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कल नहीं हुई मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार,15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे में एक भी मौैत नहीं हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेस भूषण ने बताया कि इसमें 7 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां पिछले 3 हफ्ते में एक भी मौत दर्ज नहीं हुई है।

राज्यों में वैक्सीनेशन का हाल
वहीं 16 जनवरी से देश में चल रहे वैक्सीनेशन के बारे में मंत्रालय ने बताया कि 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 65 प्रतिशत से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को अभी तक वैक्सीन लगाई जा चुकि है। इनमें बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और केरल जैसे प्रदेश भी शामिल है।
दूसरी ओर दिल्ली, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पंजाब सहित 11 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों ने अपने 40 प्रतिशत से भी कम स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 का टीका लगाया है।