Latest News मनोरंजन

‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक का अपनी जान को लेकर बढ़ा खतरा


नई दिल्ली, । फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं। फिल्म में कश्मीरी पंडितों के दर्द को बखूबी दिखाया गया है। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया है। रिलीज के बाद से इस फिल्म को राजनीति से लेकर अन्य चीजों की वजह विवादों का सामना करना पडा है। अब ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक ने खुद को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

विवेक अग्निहोत्री ने खुलासा किया है कि फिल्म की रिलीज के बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि द कश्मीर फाइल्स की सफलता के बाद उनकी जान को लेकर खतरा है। इस बात का खुलासा विवेक अग्निहोत्री ने अपने नए इंटरव्यू में किया है। विवेक अग्निहोत्री हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड हंगामा से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने फिल्म की सफलता से लेकर अन्य चीजों को लेकर भी ढेर सारी बातें कीं।