Latest News उत्तर प्रदेश लखनऊ

‘धरती पुत्र’ मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन आज, CM योगी ने दी बधाई


लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार यानी की आज 82वां जन्मदिन है। इसी कड़ी में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। सीएम योगी ने मुलायम सिंह को ट्वीट के जरिए जन्मदिन की बधाई दी और लिखा “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।”

बता दें कि सपा मुख्यालय में सादगी से मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया जाएगा। इस समारोह में मुलायम सिंह यादव, सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कई प्रमुख नेता शामिल होंगे। समारोह में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के भी शामिल होने की संभावना है। समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने रविवार को बताया कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का जन्मदिन सपा मुख्यालय में सादगी के साथ मनाया जाएगा और इसमें नेताजी तथा अखिलेश यादव भी शामिल होंगे।