Latest News पंजाब

नवजोत सिद्धू का AG पर पलटवार,


पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर एजी पंजाब पर सवाल उठाए हैं। सिद्धू ने एक के बाद एक 12 ट्वीट कर एजी एपीएस देयोल के सवालों का जवाब किया। कल एजी ने सिद्धू पर टिप्पणी की थी।

आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने रविवार को एक के बाद एक 12 ट्वीट कर महाधिवक्ता एपीएस देयोल पर तीखा हमला किया। सिद्धू ने लिखा, एजी-पंजाब महोदय, न्याय अंधा है, लेकिन पंजाब के लोग नहीं हैं। हमारी कांग्रेस पार्टी बेअदबी के मामलों में न्याय देने के वादे के साथ सत्ता में आई थी, जिसमें आप मुख्य साजिशकर्ताओं व आरोपितों के पक्ष में हाई कोर्ट में पेश हुए और पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

बता दें, नवजोत सिंह सिद्धू एजी के खिलाफ लगातार हमलावर रहे हैं। दो दिन पूर्व तो उन्होंने यहां तक कह दिया कि वह पंजाब कांग्रेस प्रधान पद से दिया गया इस्तीफा वापस लेते हैं, लेकिन वह तब तक पार्टी मुख्यालय नहीं जाएंगे, जब तक नए एजी की नियुक्ति नहीं हो जाती। इसके बाद एजी ने भी ट्वीट कर नवजोत सिंह सिद्धू पर हमला किया। कहा कि सिद्धू सरकार के कामकाज में अड़ंगा डाल रहे हैं।