Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

नहीं रहे संस्कृत के जाने माने विद्वान डा. रमाकांत शुक्ल, ट्रेन में सफर के दौरान हुई मौत


नई दिल्ली । देश के जाने माने संस्कृत के जाने माने विद्वान डा रमाकांत शुक्त का बुधवार को निधन हो गया है। उनकी मौत ट्रेन में सफर करने के दौरान हुई जब उनकी तबियत अचानक से बिगड़ गई। तबियत खराब होने पर ट्रेन को अलीगढ़ स्टेशन पर रोका गया हालांकि डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि वर्ष 2015 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था।

पद्मश्री से सम्मानित डा. रमाकांंत शुक्ल 82 वर्ष के थे। स्वजन से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने वे ट्रेन से देवघर जा रहे थे। इनका आरक्षण बी-2 में था। बुधवार को जब वे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचे तब ट्रेन खुलने ही वाली ही थी। किसी तरह जल्दबाजी में वे बी-2 में न चढ़कर किसी अन्य बोगी में जा चढ़े। कहा जा रहा है कि बाेगी में चढ़ने के बाद उन्हें तकलीफ होने लगी। जब यह जानकारी ट्रेन में तैनात कर्मियों को हुई तो उन्होंने अलीगढ़ स्टेशन पर ट्रेन रुकवाई। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।