अंबानी परिवार में बड़ी खुशखबरी आई है। देश के जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी नाना बन गए हैं। उनकी बेटी ईशा अंबानी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। ईशा ने शनिवार को एक लड़के और एक लड़की को जन्म दिया है। बेबी गर्ल का नाम आदिया जबकि बेबी बाय का नाम कृष्णा रखा गया है। मालूम हो कि जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी पीरामल समूह के आनंद पीरामल से हुई थी। शादी के बाद दोनों अब जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। परिवार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक ईशा ने 19 नवंबर 2022 को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। बयान में कहा गया है, ‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे बच्चों ईशा और आनंद को 19 नवंबर 2022 को भगवान ने जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद दिया है। ईशा और दोनों बेबी आदिया और कृष्णा स्वस्थ हैं। हम आदिया, कृष्णा, ईशा और आनंद के लिए उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।’ साल 2018 में ईशा अंबानी की शादी पिरामल ग्रुप के आनंद पिरामल से हुई थी। हाल ही में मुकेश अंबानी ने ईशा अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिटेल कारोबार की कमान सौंपी थी। साल 2014 में ईशा अंबानी को रिलायंस रिटेल और जियो के बोर्ड मेंबर में शामिल किया गया था। मालूम हो कि आनंद पिरामल की मां स्वाति पिरामल पेशे से इंडस्ट्रियलिस्ट हैं। वह मुंबई के प्रसिद्ध गोपीकृष्णा पिरामल हॉस्पिटल की संस्थापक भी हैं।
Related Articles
Russia Ukraine War : पुतिन ने सेना को दिया यूक्रेन पर सभी दिशाओं से आगे बढ़ने का आदेश,
Post Views: 1,130 मास्को, रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का आज तीसरा दिन है। रूसी सेना ने कीव पर अपनी सेना के साथ अपनी बढ़त जारी रखी है, जो अब शहर के केंद्र से 30 किमी दूर है। यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने देश भर में कड़ा प्रतिरोध जारी रखा है। यह जानकारी […]
‘BJP में रहते हुए ये मुद्दे नहीं उठाए’, हिंदू धर्म पर बयान देकर अपनी ही पार्टी में घिरे स्वामी प्रसाद मौर्य
Post Views: 193 लखनऊ- स्वामी प्रसाद मौर्य के हिंदू धर्म पर एक और विवादास्पद बयान (Swami Prasad Maurya Controversial Remark) सामने आने के बाद वह अपनी ही पार्टी में घिर गए हैं। सपा नेताओं ने उनके बयान से किनारा कर लिया है। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी (Rajendra Chaudhary on Swami Prasad Maurya) ने […]
ऑक्सीजन पर SC समिति की रिपोर्ट पर बोले संबित पात्रा- केजरीवाल ने किया जघन्य अपराध
Post Views: 427 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन की सप्लाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित टीम की रिपोर्ट के खुलासे के बाद बीजेपी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है. संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि केजरीवाल ने जघन्य अपराध किया है. दिल्ली सरकार अपनी नाकामी का ठीकरा केंद्र […]