Latest News नयी दिल्ली महाराष्ट्र

निलंबित IPS सौरभ त्रिपाठी के खिलाफ एक और रंगदारी का मामला, कारोबारी से वसूले 55 लाख


मुंबई, । निलंबित आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी (IPS officer Saurabh Tripathi) के खिलाफ रंगदारी वसूली का एक और मामला सामने आया है। मामला मुंबई के मालाबार हिल इलाके (Malabar Hill area) में एक कारोबारी से 55 लाख रुपये की रंगदारी से जुड़ा है। बता दें कि इससे पहले भी आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी के खिलाफ मुंबई पुलिस ( Mumbai Police) ने दक्षिण मुंबई स्थित फोफले वाड़ी में आंगडिय़ा से 10 लाख रुपये की रंगदारी वसूली का मामला दर्ज किया है। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। तब से ही सौरभ त्रिपाठी फरार हैं।

गौरतलब है कि बीती 6 अप्रैल को आंगडिया से 10 लाख रुपये वसूलने के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने फरार आइपीएम सौरभ त्रिपाठी के जीजा असिस्‍टेंट सेल्‍स कमिश्‍नर आशुतोष कुमार मिश्रा को गिरफ़्तार किया था। वह लगातार सौरभ त्रिपाठी के संपर्क में था। उनके नौकर को भी इससे पहले गिरफ़्तार किया गया था। अब पुलिस सौरभ त्रिपाठी की तलाश में जुटी हुई है।