रांची

निशिकांत दुबे पर पांच केस करने के मामले पर देवघर डीसी के पक्ष में खड़े हुए इरफान


निशिकांत दुबे पर पांच केस करने के मामले पर देवघर डीसी के पक्ष में खड़े हुए इरफान
रांची। देवघर के उपायुक्त के निर्देश पर गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे उपर चुनाव आचार संहिता का पांच केस दर्ज हुआ। जिसके बाद भाजपा की ओर से उपायुक्त के खिलाफ चुनाव आयोग का दरबाजा खटखटाया जा रहा है। तो जामताड़ा के कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी देवघर के उपायुक्त के पक्ष में खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि उपायुक्त कानून के तहत कार्रवाई कर रहे हैं। उपायुक्त कानून के अनुरूप कार्य कर रहे है, तो इसमें भाजपा के लोगों को क्यो परेशानी हो रही है। उधर, मामले दर्ज होने के बाद सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज आपका संथालपरगना का कार्यक्रम देवघर डीसी ने मेरे ऊपर केस दर्ज कर मीडिया से गायब कर दिया।