Latest News करियर राष्ट्रीय साप्ताहिक

नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर फेज 2 एडमिट कार्ड आज होंगे जारी,


नई दिल्ली, । NATA 2022 Phase 2 Admit card: नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (National Aptitude Test in Architecture, NATA) 2022) फेज 2 एग्जाम के एडमिट कार्ड आज यानी कि 04 जुलाई को जारी किए जाएंगे। काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर ( Council of Architecture, CoA) आज NATA फेज 2 एडमिट कार्ड 2022 के लिए लिंक आज आधिकारिक वेबसाइट यानी nata.in पर एक्टिव किया गया जाएगा। अब ऐसे में जो भी, उम्मीदवार इस एग्जाम में शामिल होने वाले हैं, वे पोर्टल पर जाकर जरूरी डिटेल्स एंटर करके हॉल टिकट को डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए NATA फेज 2 और 3 की परीक्षा क्रमशः 7 जुलाई और 7 अगस्त, 2022 को निर्धारित है।

NATA 2022 Phase 2 Admit Card: एनएटीए NATA एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

NATA एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले एनएटीए 2022 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद, NATA 2022 चरण 2 प्रवेश पत्र लिंक पर क्लिक करें। अब दिए गए लिंक में NATA 2022 चरण 2 लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। इसके बाद, एनएटीए 2022 चरण 2 प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा। अब प्रवेश पत्र पर विवरण की जांच करें और आगे के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें। इसके बाद, उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

उम्मीदवार ध्यान दें कि हॉल टिकट के साथ-साथ वैलिड आईडी कार्ड जरूर लेकर जाएं। इसमे वोटरआईडी, आधारकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य डॉक्यूमेंट्स शामिल हैं। स्टूडेंट्स ध्यान रखें कि बिना वैलिड आईडी के उम्मीदवारों को एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर ( Council of Architecture, COA) ने 12 जून, 2022 को NATA परीक्षा के पहले चरण का आयोजन किया था। वहीं फेज 1 की परीक्षा में कुल 11,074 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। वहीं फेज 1 की परीक्षा के लिए केवल 10,080 आवेदकों ने सफलता प्राप्त की है। वहीं परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।