News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब

पंजाबः चन्नी सरकार का कैबिनेट विस्तार; 15 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ


  • चन्नी कैबिनेट में शामिल किए गए नए मंत्रियों ने रविवार शाम पंजाब गवर्नर हाउस में शपथ ली। चरणजीत सिंह चन्नी, मुख्यमंत्री, सुखजिंदर सिंह रंधावा, उपमुख्यमंत्री, ओपी सोनी, उपमुख्यमंत्री का नाम पहले से तय हो चुका था। राहुल गांधी और केंद्रीय आलाकमान के साथ हुई लंबी बैठकों के बाद पंजाब के नवनियुक्त सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने कैबिनेट के चेहरों पर मुहर लगाई। कैबिनेट विस्तार से ठीक पहले मंत्री पद के बड़े दावेदार कुलजीत नागरा ने अपनी दावेदारी छोड़ दी।

    इन्हें मिली जगह

    ब्रह्म मोहिंदरा- अमरिंदर सिंह की सरकार में मंत्री थे. छह बार के विधायक रहे हैं। पटियाला ग्रामीण सीटे विधायक हैं।

    मनप्रीत सिंह बादल- अमरिंदर सिंह सरकार में मंत्री थे. अकाली दल में भी रह चुके हैं। लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं, हालांकि कामयाबी नहीं मिली।

    तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा- दूसरी बार मंत्री बन रहे हैं। कैप्टन की सरकार में भी मंत्री रहे हैं। लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले नेताओं में शामिल रहे है।