Latest News पंजाब राष्ट्रीय

पंजाब चुनाव : पिछले चुनाव के मुकाबले 7.58 प्रतिशत बढ़ी महिला मतदाताओं की संख्या


चंडीगढ़। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही पंजाब में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. एस करुणा राजू ने कहा कि राज्य में 14,751 स्थानों पर 24689 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। शहरी क्षेत्रों में इनकी संख्या 7727 और ग्रामीण क्षेत्रों में 16962 होगी। 18 से 19 वर्ष की आयु के 278969 मतदाता पहली बार मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

डा. एस करुणा राजू ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से पंजाब में केंद्रीय हथियारबंद सुरक्षा दस्तों की 75 कंपनियां भेजी गई हैं और 10 जनवरी तक 50 कंपनियां राज्य में पहुंच जाएंगी।

पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले बढ़े मतदाता

साल               कुल मतदाता           पुरुष         महिलाएं

2022             21275067         11187857     10086514

2017            19879069          10503108     9375546

बढ़ोतरी 1395997(7 प्रतिशत) 684749(6.51 प्रतिशत) 710968 (7.58 प्रतिशत)

(राज्य में थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 691, आंकड़े राज्य चुनाव आयोग के अनुसार)

मतदान को लेकर महिलाओं ने दिखाया ज्यादा उत्साह

मतदाता सूची में महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले कम है। 2017 में भी ऐसी ही स्थिति थी, लेकिन मतदान को लेकर महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा उत्साह दिखाया। इन चुनाव में 78.16 प्रतिशत (7327491) महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि 76.73 प्रतिशत (8058673) पुरुषों ने मतदान किया।