News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब

पंजाब मंत्रिमंडल विस्तारः कल शाम 4.30 बजे शपथग्रहण, सात नए चेहरे होंगे शामिल


  • शपथ ग्रहण समारोह रविवार को आयोजित होने की संभावना है। आलाकमान के साथ अंतिम चरण की चर्चा की। चन्नी को कांग्रेस आलाकमान ने शुक्रवार को दिल्ली तलब किया था।

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब मंत्रिमंडल का विस्तार कल राजभवन में शाम साढ़े चार बजे होगा। नए मंत्रिमंडल के लिए विधायकों की सूची को अंतिम रूप देने के बाद शनिवार दोपहर राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की।

उन्होंने बताया कि ऐसी उम्मीद है कि चन्नी दोपहर में राज्यपाल से मिलेंगे और नए मंत्रियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह रविवार को आयोजित होने की संभावना है। चन्नी के दिल्ली से लौटने के कुछ घंटे बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। वहां उन्होंने नए मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले चेहरों को लेकर पार्टी के आलाकमान के साथ अंतिम चरण की चर्चा की।

सूत्रों ने बताया कि चन्नी नीत मंत्रिमंडल में सात नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना है जबकि अमरिंदर सिंह की सरकार में मंत्री रहे पांच विधायकों का पत्ता कट सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा करने के लिए चन्नी को कांग्रेस आलाकमान ने शुक्रवार को दिल्ली तलब किया था।

सूत्रों ने शनिवार को बताया कि चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब कैबिनेट में सात नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना है, जबकि अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा रहे पांच मंत्रियों को बाहर किए जाने की संभावना है। कैबिनेट गठन पर पार्टी आलाकमान के साथ अंतिम दौर की चर्चा के बाद दिल्ली से लौटने के कुछ ही घंटों बाद राज्यपाल के साथ उनकी मुलाकात हुई।