News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

पंजाब में कांग्रेस ने अपनी तीसरी लिस्‍ट की जारी, लुधियाना से राजा वडिंग को मिला टिकट


चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस ने अपनी तीसरी लिस्‍ट जारी कर दी है। चार लोकसभा सीटों पर उम्‍मीदवारों की घोषणा की है। गुरदासपुर से सुखजिंदर रंधावा, लुधियाना से अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, खडूर साहिब से कुलबीर जीरा और आनंदपुर साहिब से विजय इंदर सिंगला को टिकट दिया गया है।

 

नामांकन भरने की तारीख करीब

वहीं नामांकन भरने की भी तारीख भी करीब आ रही है। सात मई को लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कांग्रेस ने तीसरी सूची भी जारी कर चुनावी जंग शुरू कर दी है। पंजाब में 1 जून को चुनाव होने वाले हैं। सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी प्रचार भी शुरू कर दिया है।