News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

पंजाब में ‘परचा राजनीति’ पर मचा घमासान, कुमार विश्‍वास प्रकरण से भगवंत मान सरकार पर निशाना


चंडीगढ़,  Kumar Vishwas vrs Bhagwant Mann: पंजाब पुलिस की टीम के वीरवार सुबह दिल्ली में रह रहे प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास के घर पहुंचने के बाद राज्‍य में सियासी माहौल गर्मा गया है। बताया जाता है कि पंजाब के रूपनगर (रोपड़) में कुमार विश्वास के खिलाफ मामला दर्ज  किया गया है और इसी सिलसिले में पुलिस की टीम कुमार विश्‍वास के घर गई है। इस घटना के बाद पंजाब में ‘परचा राजनीति’ फिर सुर्खियों में आ गया है। विपक्षी दलों ने पंजाब की भगवंंत मान सरकार पर निशाना साधा है।

दरअसल, कुमार विश्वास ने ट्वीट कर पंजाब पुलिस के अपने घर पहुंचने की जानकारी दी। मामला क्या यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। रोपड़ के पुलिस इंस्पेक्टर सुमित मोर की अगुवाही में पुलिस टीम्‍ दिल्ली पहुंची है। इस घटना से यह भी स्‍पष्‍ट हो गया है कि पंजाब में ‘परचा पोलिटिक्स’ बंद नहीं हुई है।

पंजाब के राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि राज्‍य में सत्ता परिवर्तन के बाद फिर से ‘परचा राजनीति’ की परंंपरा रार शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी ने चुनाव के दौरान परचा राजनीति का विरोध किया था और सत्‍ता में आने पर इसे समाप्‍त करने की बात कही थी। आम आदमी पार्टी की ओर से यह दावा किया गया था कि अब पंजाब में राजनीतिक रूप से पुलिस मामले दर्ज नहीं करेगी। जो पहले से मामले दर्ज है उनकी भी जांच की जाएगी। अगर बदले की भावना से मामले दर्ज किए गए होंगे तो उन्हें रद किया जाएगा।

कुमार विश्वास ने ट्वीट में लिखा कि सुबह सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है। एक समय मेरे द्वारा पार्टी में शामिल करवाए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूं कि तुम दिल्ली में बैठै जिस आदमी को पंजाब के लोगों की दी हुई ताकत से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे।

ये हैंं अब तक मामले दर्ज

 

मोहाली में भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा के खिलाफ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला बग्गा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर किया गया। मोहाली में भाजपा के दिल्ली के प्रवक्ता नवीन जिंदल के खिलाफ केजरीवाल के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर किया गया।