पटना

पटना: छठे वित्त आयोग की अनुशंसाओं का सीएम के समक्ष प्रजेंटेशन


(आज समाचार सेवा)

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष छठे वित्त आयोग की अनुशंसाओं से संबंधित प्रजेंटेशन दिया गया। एक अणे मार्ग के संकल्प में प्रधान सचिव वित्त डा एस सिद्घार्थ ने प्रजेंटेशन के माध्यम से आयोग की अनुशंसाओं से संबंधित जानकारी दी। इस क्रम में मुख्यर्मंत्री ने आयोग की अनुशंसा की विभिन्न विंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। इसमें मूल रूप से ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र में में विकास को लेकर राशि विमुक्त करने को लेकर फार्मूला का जिक्र है।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल सिंह उपस्थित थे, जबकि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण, विकास आयुक्त आमिर सुबहानी, अपर मुख्य सचिव पंचायती राज अमृत लाल मीणा, प्रधान सचिव वित्त डा एस सिद्धार्थ, प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास आनंद किशोर जुड़े हुए थे।