पटना

पटना: सावित्री बाई फुले ने बनाया महिलाओं को आत्मनिर्भर : आरसीपी


पटना (आससे)। जनता दल यूनाइटेड अपनी प्रमुख विचारधारा महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं समाज सुधार की ओर अग्रसर है। इसी के तहत सोमवार को जदयू की महिलाओं की बैठक पार्टी कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में महिला जदयू की अध्यक्ष डा. श्वेता विश्वास की अध्यक्षता में हुई।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचन्द्र प्रसाद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचन्द्र प्रसाद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बैठक में शामिल सभी नेत्रियों को राजनीतिक सुचिता का पाठ पढ़ाया, जिसे नेत्रियों ने अपने राजनीतिक जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

जिला जदयू की नेत्रियों ने अपने-अपने जिले और प्रखंड में महिला जदयू का कार्यालय खोलने का फैसला लिया। पिछले ३ जनवरी को महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं समाज सुधार की प्रतीक सावित्रीबाई फुले की जयंती राष्ट्रीय अध्यक्ष, रामचन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मनायी गयी थी। सावित्री बाई फुले देश की पहली महिला शिक्षिका थीं, जिन्होंने कई तरह की सामाजिक बाधाओं को भेदकर बेटियों की शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं समाज सुधार के लिए अथक मेहतन कर एक मिशाल पेश की थी।

साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या एवं शराबबंदी के खिलाफ महिला सशक्तीकरण की प्रतीक सावित्री बाई फुले को अपना आदर्श मानकर जिला और प्रखंड स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में अलख जगायेगी और ये जनजागृति तब तक चलती रहेगी, जब तक हमारा समाज पूरी तरह जागरूक न हो जाये।

बैठक को पूर्व मंत्री लेसी सिंह, बिहार राज्य संस्कृत बोर्ड की अध्यक्ष डा. भारती मेहता, प्रदेश प्रवक्ता, अंजुम आरा, पार्टी की वरिष्ठ नेत्री मालती सिंह ने सम्बोधित किया। समाज सुधार वाहिनी की अध्यक्ष डा. रंजू गीता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। संचालन प्रो. सुहेली मेहता ने किया।