News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

पहली बार गुरमीत राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो, सुनारिया जेल से रवानगी की तैयारी


रोहतक। दुष्‍कर्म और हत्‍या के केस में सजा काट रहे सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की फरलो मिल गई है। वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकलने की तैयारी में है। सबसे पहले सिरसा डेरा जाने की बात सामने आ रही है। जेल जाने के बाद पहली बार राम रहीम गुरमीत सिंह को फरलो मिली है।

इससे पहले राम रहीम अलग-अगल कारणों के चलते राम रहीम को पैराेल तो मिली है, मगर फरलो पहली बार मिली है। वह भी 21 दिन की। राम रहीम को फरलो देने को लेकर कई चीजों से जोड़कर देखा जा रहा है। राम रहीम पहली बार सिरसा डेरा पहुंचेगा। सिरसा डेरे में भी अनुयायियों का जुड़ना शुरू हो गया है। पंजाब में चुनाव भी हैं तो राम रहीम के बाहर आने के चलते चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

बता दें कि गुरमीत राम रहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में पंचकूला की अदालत में 25 अगस्त 2017 को पेश किया गया था। सीबीआइ की विशेष अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए सुनारिया जेल में भेज दिया था। 27 अगस्त को इस मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में ही सीबीआइ अदालत लगाई गई, जिसमें रामरहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई। वहीं पत्रकार हत्‍याकांड में भी राम रहीम को दोषी करार दिया गया था। इसी दिन से रामरहीम जेल में सजा काट रहा है।

बीमार होने पर डेरामुखी गुरमीत को कई बार जेल से बाहर पीजीआइएमएस और गुरुग्राम अस्पताल में भी ले जाया गया। डेरामुखी गुरमीत इससे पहले भी कई बार पैरोल और फरलो के लिए अपील कर चुका था। पिछले साल मई 2021 में उसे 48 घंटे की पैरोल मिली थी। इस दौरान वह अपनी बीमार मां का हाल जानने के लिए गुरुग्राम में गया था। इस दौरान उसकी सुरक्षा में भी चूक का मामला सामने आया था। वापस लौटते समय सुरक्षा इंचार्ज महम डीएसपी शमशेर ने नियमों का उल्लंघन कर दो महिलाओं से मिलवा दिया था। मामले की जांच के बाद डीएसपी