News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

पहले संसद के बाहर किया धुआं-धुआं फिर लोकसभा में कूदे दो लोग हिला देगा ये वीडियो और सुनें सांसदों की आपबीती


 देश के सबसे सुरक्षित कहे जाने वाले संसद भवन में बड़ी चूक का मामला सामना आया है। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो युवक सदन में प्रवेश कर गए। दोनों शख्स दर्शक दीर्घा से कूदे थे। कार्यवाही में मौजूद सांसदों के मुताबिक, दोनों युवकों के हाथ में टियर गैस कनस्तर था। दोनों युवकों को सांसदों ने पकड़ा। इसके बाद दोनों को सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया। इस घटना के बाद लोकसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया।

देश के सबसे सुरक्षित कहे जाने वाले संसद भवन की सुरक्षा में आज दो-दो चूक की खबरें सामने आईं हैं। पहले मामले में संसद के बाहर से दो लोगों को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया और दूसरे मामला लोकसभा की कार्यवाही के दौरान का है।

13 Dec 20232:03:31 PM

Lok Sabha Security Breach Live: आरोपियों से पूछताछ करेगी आईबी

IB की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी। बता दें कि दोनों आरोपियों को थाने ले जाया गया है।

13 Dec 20231:59:30 PM

Lok Sabha Security Breach Live: उनके हाथ में कनस्तर थे: कार्ति चिदंबरम

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा”अचानक करीब 20 साल के दो युवक दर्शक दीर्घा से सदन में कूद पड़े और उनके हाथ में कनस्तर थे। इन कनस्तर से पीला धुआं निकल रहा था। उनमें से एक अध्यक्ष की कुर्सी की ओर भागने का प्रयास कर रहा था। वे कुछ नारे लगा रहे थे। धुआं जहरीला हो सकता था यह सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन है।

13 Dec 20231:57:45 PM

Lok Sabha Security Breach Live: निश्चित रूप से सुरक्षा का उल्लंघन

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस पर कहा, दो युवक गैलरी से कूद गए और उनके द्वारा कुछ फेंका गया जिससे गैस निकल रही थी। उन्हें सांसदों ने पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला। सदन को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। यह निश्चित रूप से सुरक्षा का उल्लंघन है, क्योंकि आज हम 2001 (संसद हमले) में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों की पुण्य तिथि मनाई है।

13 Dec 20231:56:57 PM

Lok Sabha Security Breach Live: लोकसभा कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से कूदे 2 लोग

लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो शख्स जो दर्शक दीर्घा में बैठे थे अचानक सदन के बीच में कूद गए। इन्हें बाद में हिरासत में ले लिया गया।

लोकसभा के कार्यवाही वाली वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अचानक से पीछे से सांसदों के बीच कूदता है और बीच में जाकर इधर-उधर देखता है। फिर वह जूता निकालता हुआ दिखता है और उसमें से कुछ निकालने की कोशिश करता है।