Latest News मनोरंजन

पहले हफ्ते में सम्राट पृथ्वीराज से भी पिछड़ी जुग जुग जीयो, भूल भुलैया 2 तो भूल ही जाइए


नई दिल्ली, । साल 2022 की पहली छमाही की आखिरी बड़ी रिलीज जुग जुग जीयो ने बॉक्स ऑफिस पर सात दिनों का सफर पूरा कर लिया और पहले हफ्ते में फिल्म ने 50 करोड़ का पड़ाव कामयाबी के साथ पूरा कर लिया। जुग जुग जीयो का असली इम्तिहान अब दूसरे हफ्ते में होगा। अगर फिल्म दूसरे हफ्ते में पकड़ बनाकर रख पाती है, तभी सम्मानजनक स्कोर हासिल कर सकेगी। दूसरे हफ्ते में जुग जुग जीयो के सामने दो फिल्में आ गयी हैं।

आर माधवन की रॉकेट्री- द नाम्बी इफेक्ट और आदित्य रॉय कपूर की राष्ट्र कवच ओम। जुग जुग जीयो ने गुरुवार को 3.42 करोड़ कलेक्शन किया, जिसके बाद फिल्म का 7 दिनों का कलेक्शन 53.66 करोड़ हो गया है। अगर इस साल रिलीज हुई फिल्मों से तुलना करें तो पहले हफ्ते का यह सातवां हाइएस्ट कलेक्शन है। अगर सिर्फ हिंदी फिल्मों की बात करें तो यह पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचवीं फिल्म है।

  1. 268 करोड़ के साथ केजीएफ 2 पहले स्थान पर है।
  2. 132 करोड़ के साथ आरआरआर दूसरे स्थान पर आरआरआर है।
  3. 97.30 करोड़ के साथ द कश्मीर फाइल्स तीसरे स्थान पर है।
  4. 92.63 करोड़ के साथ भूल भुलैया 2 चौथे स्थान पर है।
  5. 68.93 करोड़ के साथ गंगूबाई काठियावाड़ी पांचवें स्थान पर है।
  6. 55.05 करोड़ के साथ सम्राट पृथ्वीराज छठे स्थान पर रही है।