News TOP STORIES नयी दिल्ली बंगाल राष्ट्रीय

‘पूरी दाल ही काली है’, Nishikant Dube ने Mahua पर लगाई नए आरोपों की झड़ी


नई दिल्ली। कैश फॉर क्वारी मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा अब फंसती जा रही है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे आज एक बार फिर महुआ पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर महुआ से कई सवाल भी किए हैं। दुबे ने इसी के साथ महुआ पर कई बड़े आरोप भी लगाए।

नए आरोप लगाए

निशिकांत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सांसद उत्तम रेड्डी ने महुआ का बिना जानकारी के बचाव करते हुए देश को गुमराह किया है। निशिकांत ने महुआ पर हमला बोलते हुए पूछा,

  • OTP प्रश्न पूछने के लिए आया लेकिन portal बिना OTP के खुल गया, ये कैसे हुआ।
  • संसद में पेश होने से 2 दिन पहले बिल मिला कि नहीं, ये महुआ बताए?
  • महुआ IT standing committee की भी सदस्य है, जिससे व्यापारी हीरानंदानी का हित जुड़ा है। अगर सब बिना ओटीपी के हुआ तो सभी गोपनीय दस्तावेज भी क्या बिना OTP के मिले या नहीं?
  • महुआ स्वास्थ्य विभाग के कमेटी की सदस्य है तो उसके भी गोपनीय कागज मिले कि नहीं…
  • Joint committee of data protection का गोपनीय पेपर भी इस पोर्टल पर है या नहीं?

निशिकांत ने कहा कि यहां पूरा दाल काली है और केवल भ्रष्टाचार के लिए यहां राष्ट्रीय सुरक्षा को बेचा गया है।