Latest News उत्तर प्रदेश मऊ राष्ट्रीय लखनऊ

पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह का भाजपा ने निष्कासन किया खत्म


UP News: पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह का भाजपा ने निष्कासन किया खत्म, सीएम योगी के माने जाते हैं करीबी

मऊ। भाजपा ने सोमवार को पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह का निष्कासन खत्म कर दिया है। इसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी की तरफ पत्र जारी किया गया।

 

भाजपा ने 2022 में यशवंत सिंह को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। यशवंत सिंह ने आजमगढ़-मऊ स्थानीय निकाय विधान परिषद सदस्य के भाजपा प्रत्याशी अरुण कांत यादव के खिलाफ बेटे विक्रांत सिंह उर्फ रिशू को चुनाव लड़ा दिया था।

 

 

यशवंत सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाते हैं। इस बार घोसी लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी और सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर के बेटे अरुण राजभर चुनावी मैदान में हैं। वहीं सपा ने राजीव राय को टिकट दिया है।