News TOP STORIES खेल झारखंड नयी दिल्ली रांची

पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता हुए कोरोना पॉजिटिव, भर्ती


भारत में कोरोना (Corona) अपना कहर बरपा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के माता-पिता भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्‍हें रांची के पल्‍स सुपर स्‍पेशियलिटी हॉस्पिटल (Pulse Super Specialty Hospital) में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, धोनी के पिता पान सिंह और माता देविका देवी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के फौरन बाद अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल IPL में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की कप्‍तानी कर रहे हैं। बता दें कि झारखंड में कोरोना वायरस के कारण फैला संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। अनियंत्रित हालात पर नियंत्रण पाने के लिए झारखंड सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन लगाने का ऐलान कर चुकी है।

झारखंड में कहर बरपा रहा है कोरोना

आपको बता दें कि झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4969 नए संक्रमित मरीज मिले है। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 172315 हो गई है। वहीं प्रदेश में कोविड-19 के 4401 नये मामले सामने आये वहीं प्रदेश में कोरोना के 46 और मरीजों की मौत हो गई है। बता दें कि जबकि 33178 मरीजों का इलाज राज्य के विभिन्न कोविड अस्पतालों और होम आइसोलेशन में चल रहा है।