Latest News अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली

पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा को मिला जापान का सर्वोच्च विदेशी सम्मान ‘आर्डर ऑफ राइजिंग सन अवार्ड’


  • नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा को जापान की सरकार ने 2021 का स्प्रिंग डेकोरेशंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह जापान का सर्वोच्च विदेशी सम्मान है। उन्हें यह सम्मान भारत और जापान के संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में विशेष योगदान देने के लिए दिया गया है।

नृपेंद्र को यह सम्मान भारत-जापान संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में विशेष योगदान देने के लिए दिया गया

जापान के दूतावास ने गुरुवार को बताया कि पूर्व आइएएस अफसर को ‘आर्डर ऑफ राइजिंग सन, गोल्ड एंड सिल्वर स्टार’ प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें भारत और जापान के बीच आर्थिक रिश्ते मजबूत करने के लिए देने की घोषषणा की गई है।

पीएम मोदी के प्रधान सचिव रहते हुए मिश्रा भारत-जापान संबंधों को दी थी मजबूती

जापान के दूतावास ने नृपेंद्र मिश्रा की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्ष 2014-2019 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव रहते हुए उन्होंने भारत-जापान के संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाई है।