Latest News नयी दिल्ली

पूर्व मंत्री डॉक्टर शक्राजीत नायक का दिल का दौरा पड़ने से निधन


  • रायगढ़, छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री डॉक्टर शक्राजीत नायक का शनिवार को निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे।

नायक के परिवार के सदस्यों ने शनिवार को यहां बताया कि राज्य के पूर्व सिंचाई मंत्री का रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

परिजन ने बताया कि नायक कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उन्हें रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी रिपोर्ट हाल ही में नेगेटिव आई थी। आज दिल का दौरा पड़ने पर सुबह उनका निधन हो गया।

उनके परिवार में पत्नी दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।

नायक के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल और सांसद गोमती साय ने शोक व्यक्त किया है।

नायक के पुत्र एवं रायगढ़ से कांग्रेस के विधायक प्रकाश नायक ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज शाम उनके गृह ग्राम नवापाली में किया जाएगा।