Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली लखनऊ

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर प्रियंका गांधी का केंद्र से सवाल, पूछा- आखिर क्यों सरकार जनता को लूट रही है?


  • लखनऊ, : लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से सवाल पूछा है। प्रियंका गांधी ने पूछा आखिर क्यों सरकार जनता को लूट रही है? दरअसल, शुक्रवार को तेल कंपनियों ने एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। आज पेट्रोल 29 पैसे प्रति लीटर और डीजल 28 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है।

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर प्रियंका का केंद्र से सवाल

कांग्रेस महासचिवा प्रियंका गांधी ने शुक्रवार 11 जून को सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 101 डॉलर/बैरल थी, उस समय देश में पेट्रोल डीजल के दाम