News TOP STORIES नयी दिल्ली रांची राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी से द्रौपदी मुर्मू ने की मुलाकात, राष्ट्रपति पद के लिए कल भरेंगी अपना नामांकन


नई दिल्ली, ।  NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। 24 जून, शुक्रवार को वो अपना नामांकन भरेंगी। आज  ही मुर्मू  दिल्ली आईं हैं। एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।

विपक्ष ने इस पद के लिए यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होना है। इसके लिए नामांकन की अंतिम तारीख 29 जून तक है और चुनाव परिणाम की घोषणा 21 जुलाई तक हो जाएगी। बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। मुर्मू के नामांकन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित एनडीए के विभिन्न वरिष्ठ नेता उनके साथ मौजूद होंगे।

 

मुर्मू के पक्ष में बीजद व  मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस

मुर्मू ने ट्वीट करके भी इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘थोड़ी देर पहले ही नई दिल्ली पहुंची, 24 जून को आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दर्ज कराउंगी। करोड़ों भारतीयों से अपने लिए दुआएं मांग रहीं हूं। जय महाप्रभु जगन्नाथ देव।’ भाजपा समर्थित मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस (MDA) ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया है। MDA को समर्थन देने के कारण निलंबित पांच कांग्रेसी विधायक भी मुर्मू के पक्ष में वोट देंगे।

 

ओडिशा की पूर्व मंत्री रह चुकी हैं मुर्मू 

उल्लेखनीय है कि मुर्मू ओडिशा की पूर्व मंत्री हैं। ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) ने राष्ट्रपति पद के लिए राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की है। इस समर्थन के साथ ही राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के लिए राह और आसान हो गई है।