Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

प्रियंका गांधी ने कहा- इस सत्याग्रह को BJP के ‘अहंकार एवं अत्याचार’ के लिए जाना जाएगा


नई दिल्ली: आज किसान के आंदोलन का एक साल पूरा होने के मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि इस सत्याग्रह को भाजपा सरकार के ‘अहंकार एवं अत्याचार’ के लिए जाना जाएगा।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘किसान आंदोलन का एक साल। किसानों के अडिग सत्याग्रह, 700 किसानों की शहादत और निर्मम भाजपा सरकार के अहंकार व अन्नदाताओं पर अत्याचार के लिए जाना जाएगा। लेकिन भारत में किसान की जय-जयकार हमेशा थी, है और रहेगी। किसानों के संघर्ष की जीत इसका प्रमाण है। जय किसान।

गौरतलब है कि कई किसान संगठन तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने और कुछ अन्य मांगों को लेकर पिछले एक साल से दिल्ली के निकट विभिन्न स्थानों पर आंदोलन कर रहे हैं।

सरकार ने कृषि कानूनों को निरस्त करने का फैसला किया है, हालांकि किसान संगठन एमएसपी की कानूनी गारंटी और कुछ अन्य मांगों को पूरा किए जाने पर जोर दे रहे हैं और उन्होंने अपना आंदोलन जारी रखा है।