Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रेस कान्फ्रेंस को किया गया स्थगित


नई दिल्ली, । विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। सभी राजनीतिक दल चुनावी मैदान में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, जो बुधवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करने वाली थीं, वह प्रेस कान्फ्रेंस स्थगित कर दी गई है। आपको बता दें कि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी वाड्रा आज एक वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करने वाली थीं।

पांच राज्यों में 10 फरवरी से शुरू होने वाले हैं विधानसभा चुनाव

विधानसभा चुनाव 2022 अब सर पर खड़ा है। लेकिन इसकी तैयारियों में भिन्न-भिन्न राजनीतिक पार्टियां पहले से ही लगी हुई है। कोरोना महामारी के इस दौर में भी राजनेताओं की हिम्मत बनी हुई है और वे पूरे आत्मविश्वास के साथ चुनावी जंग में एक दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं। बात कांग्रेस की जाए तो पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, ने पार्टी की कमान संभालते हुए इस बार काफी आक्रामक दिखाई दे रही है।