Latest News नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

प्रेस कांफ्रेंस में नवजोत सिद्धू ने खोया आपा, निकाले अपशब्द


 चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू आज चंडीगढ़ में मीडिया से रूबरू हुए। सिद्धू ने ने अपने पंजाब माडल से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शहरी मजदूरों को रोजगार की गांरटी दी जाएगी। मनरेगा की तरह शहरों में भी रोजगार के लिए योजना बनाई जाएगी, जिसमें कुशल व अकुशल मजदूरों को रोजगार दिया जाएगा। इस दौरान एक सवाल के जवाब में सिद्धू ने आपा खो दिया और गाली तक निकाल दी।

सिद्धू ने कहा कि उनके पंजाब माडल में मजदूरों व पल्लेदारों के लिए समय निश्चित किया जाएगा। उनके भत्ते निर्धारित होंगे। कई कंपनियां मजदूरों से ज्यादा काम ले रही हैं। पंजाब माडल में ऐसा नहीं होगा। काम के घंटे निर्धारित होंगे। अगर ज्यादा घंटे काम तो पैसे भी ज्यादा देने होंगे।

पिछले 25 वर्षों से हमने अमीरों को जिक्र किया है, लेकिन किसी ने मजदूर का जिक्र नहीं किया। पंजाब माडल में इनका जिक्र होगा और इनके कल्याण के लिए योजनाएं बनेंगी। सिद्धू ने कहा कि आज सुबह उन्होंने मोहाली के मदनपुरा चौक पर देखा कि मजदूरों का रजिस्ट्रेशन ही नहीं है। लेबर कार्ड के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं। पंजाब माडल में ऐसा नहीं होगा। गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचेगा।