Latest News मनोरंजन महाराष्ट्र

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की होगी मराठी रीति-रिवाज से शादी


ई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों पिछले 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों की 21 फरवरी को सिविल सेरेमनी होने वाली है। लेकिन अब रिपोर्ट्स की माने तो सिविल सेरेमनी से पहले ये दोनों को महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले है। इन दोनों की शादी फरहान अख्तर के खंडाला फार्म हाउस में शनिवार को होने वाली है। खबरों की माने तो इन दोनों की शादी काफी निजी होगी, जिसमें केवल उनके परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे।

 

इस दिन होगी महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से शादी

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक 21 तारीख को सिविल शादी करने से पहले ये दोनों फरहान अख्तर के फार्म हाउस पर 19 फरवरी को मराठी रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधेंगे। उनके करीबी सूत्रों की मानें तो फरहान अख्तर दांडेकर का परिवार इन दोनों की शादी को लेकर काफी सतर्क है। वह नहीं चाहते कि मीडिया किसी भी तरह से वेन्यू पर पहुंचें। इन दोनों की शादी में केवल उनके परिवार और करीबी लोगों को निमंत्रण भेजा गया है। हालांकि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी के फंक्शन कैसे होंगे, यह अब तक क्लियर नहीं हो पाया है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की मराठी रीति-रिवाज से शादी होगी।

18 तारीख को खंडाला के लिए रवाना होगा परिवार

रिपोर्ट्स की माने तो इन दोनों का परिवार 18 फरवरी की शाम को खंडाला के लिए रवाना होगा र इन दोनों की शादी का फंक्शन पूरे एक दिन तक चलने वाला है। खबर है कि शिबानी दांडेकर की बहन अनुषा दांडेकर और उनके करीबी दोस्तों ने बैचलर पार्टी और प्री-वेडिंग फंक्शन का जिम्मा अपने कंधों पर लिया है, जोकि 17 फरवरी और 18 फरवरी को होने वाले हैं।