Latest News बिजनेस राष्ट्रीय

फिर आसमान छूने लगीं सोने की कीमतें, रिकॉर्ड बढ़ गए दाम, यहां मिल रहा है सबसे सस्ता रेट


नई दिल्ली, : सोना एक बार फिर सातवें आसमान पर पहुंचने की तैयारी कर रहा है। सोने और चांदी की कीमतों में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी का दौर जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार, 27 दिसंबर को सोना और चांदी दोनों उच्च स्तर पर कारोबार कर रहे थे। 3 फरवरी, 2023 को परिपक्व होने वाला सोना वायदा 79 रुपये या 0.14 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद 54,784 रुपये पर खुदरा बिक्री कर रहा था।

तीन मार्च, 2023 को परिपक्व होने वाली चांदी की वायदा कीमत भी एमसीएक्स पर 275 रुपये या 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 69,380 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। गौरतलब है कि 26 दिसंबर को बाजार बंद होने पर सोने और चांदी की कीमतें क्रमश: 54,677 रुपये प्रति 10 ग्राम और 69,075 रुपये प्रति किलोग्राम थीं।

jagran

प्रमुख शहरों में सोना, चांदी की कीमतें

सिटी              गोल्ड (प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट)      सिल्वर (प्रति किग्रा)

नई दिल्ली              50,100 रुपये                          71,100 रुपये

मुंबई                     49,950 रुपये                          71,100 रुपये

कोलकाता              49,950 रुपये                          74,000 रुपये

चेन्नई                     50,860 रुपये                          74,000 रुपये

कैसे तय होती है सोने-चांदी की कीमत

भारत में सोने और चांदी की कीमतें डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य सहित कई दूसरे फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा, कीमती धातुओं के दाम में होने वाले बदलाव को निर्धारित करने में ग्लोबल डिमांड भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

यहां मिल रहा है सबसे सस्ता सोना

Today Gold Silver Rates: गुड रिटर्न के मुताबिक, समाचार लिखे जाने तक सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें इस तरह हैं-

  • दिल्ली में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 54,630 रुपये है।
  • जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 54,630 रुपये में बिक रहा है।
  • पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 54,510 रुपये है।
  • कोलकाता में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 54,480 रुपये है।
  • मुंबई में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 54,480 पर बिक रहा है।
  • बेंगलुरु में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 54,510 रुपये का है।
  • हैदराबाद में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 54,480 रुपये का है।
  • आज चंडीगढ़ में सोने की कीमत 54,630 रुपये है।
  • लखनऊ में 24 कैटेट 10 ग्राम सोने का रेट 54,630 रुपये है।