News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग करने वाला आरोपी जवान गिरफ्तार, पूछताछ जारी


पंजाब के बठिंडा में स्थित मिलिट्री स्टेशन बुधवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा उठा। तड़के साढ़े चार बजे करीब अचानक गोलियां चलने लगीं। इस गोलीबारी में आर्टिलरी यूनिट के चार जवानों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। वहीं, घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। गोलीबारी की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। छावनी के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। पुलिस ने इसे आतंकी घटना मानने से इनकार किया है।

  • 02:31 PM, 12 Apr 2023

    रक्षा मंत्री को दी गई जानकारी

    सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग मामले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है। सेनाध्यक्ष ने राजनाथ सिंह को इसकी विस्तार से जानकारी दी है।

  • 02:11 PM, 12 Apr 2023

    पंजाब की मंत्री क्या बोलीं?

    पंजाब की मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि बठिंडा में इंटरनल लड़ाई का मामला है। मैंने एसएसपी से बात की है। जांच-पड़ताल चल रही है।

  • 02:06 PM, 12 Apr 2023

    गोलीबारी में चार जवानों की मौत

    अधिकारियों की ओर से मिलिट्री स्टेशन में मारे गए चार जवानों के नाम जारी किए गए हैं। गोलीबारी में एमटी संतोष, एमटी कमलेश, एमटी ड्राइवर सागरबन और गनर योगेश कुमार की मौत हुई है।

  • 01:39 PM, 12 Apr 2023

    आरोपी जवान गिरफ्तार

    बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग करने वाले में आरोपी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी जवान से पूछताछ की जा रही है।

  • 12:48 PM, 12 Apr 2023

    Bathinda Military Station में तलाशी जारी

    समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, यह एक आंतरिक मामला लगता है, बीते दो दिनों से राइफल और कारतूस गायब हैं। मिलिट्री स्टेशन में ऐसे इलाके की तलाशी ली जा रही है, जहां सघन वृक्षारोपण है।

  • 12:15 PM, 12 Apr 2023

    रक्षा मंत्री से मिलेंगे सेना अध्यक्ष

    भारतीय सेना अध्यक्ष थोड़ी देर में रक्ष मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे। सेनाध्यक्ष राजनाथ सिंह को बठिंडा फायरिंग मामले की जानकारी देंगे।

  • 11:36 AM, 12 Apr 2023

    मिलिट्री स्टेशन में पुलिस अधिकारी

    बठिंडा पुलिस के एसएचओ, डीएसपी और एसपी मिलिट्री स्टेशन पहुंचे हैं। हालांकि, इन अधिकारियों के मोबाइल फोन को अंदर नहीं ले जाने दिया गया है।

  • 11:21 AM, 12 Apr 2023

    मृतकों के परिजनों को दी गई सूचना

    भारतीय सेना ने बताया कि गोलीबारी में मारे गए जवानों के परिजनों को घटना की जानकारी दी जा चुकी है।

  • 11:18 AM, 12 Apr 2023

    आर्टिलरी यूनिट के थे चारों जवान

    भारतीय सेना ने गोलीबारी की घटना की जानकारी दी है। सेना ने बताया कि गोलीबारी में आर्टिलरी यूनिट के चार जवानों की मौत हो गई। कर्मियों को कोई चोट या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। मामले की पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त जांच की जा रही है।

  • 11:08 AM, 12 Apr 2023

    Military Station Firing पर आर्मी चीफ देंगे रक्षा मंत्री को जानकारी

    बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग की घटना पर अब से थोड़ी देर में सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इसकी जानकारी देंगे।

  • 11:04 AM, 12 Apr 2023

    आसपास के स्कूलों में छुट्टी

    फायरिंग की घटना के चलते शहर में दहशत का माहौल है। छावनी में स्थित केंद्रीय विद्यालयों में भी छुट्टी कर दी गई है। छावनी में काम करने वाले लोगों को भी छावनी में नहीं जाने दिया गया। छावनी को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

  • 11:00 AM, 12 Apr 2023

    मिलिट्री स्टेशन के सभी गेट बंद

    बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग के बाद इसके सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। दरअसल, मिलिट्री स्टेशन में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

     

  • 10:53 AM, 12 Apr 2023

    ये आतंकी घटना नहीं: एडीजीपी

    पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसपीएस परमार ने बताया कि यह आतंकवादी हमला नहीं है। ये हमला बाहर से नहीं हुआ है। इसमें अंदर के लोग ही शामिल हैं।

  • 10:42 AM, 12 Apr 2023

    Military Station Firing: सर्च ऑपरेशन जारी

    मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की घटना के बाद पूरा इलाका सील कर दिया गया है। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

  • 10:39 AM, 12 Apr 2023

    इंसास राइफल और कई कारतूस गायब

    पंजाब पुलिस के सूत्रों ने बताया कि घटना से दो दिन पहले इंसास राइफल और 28 जिंदा कारतूस गायब हो गए थे। इसके पीछे सेना के कुछ जवानों का हाथ हो सकता है। फिहलाल मिलिट्री स्टेशन के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं।