Latest News उत्तर प्रदेश बरेली

बरेली कैंट में बडा उलटफेर, कांग्रेस प्रत्‍याशी सुप्रिया को सपा ने दिया टिकट


बरेली: बरेली की कैंट सीट पर शनिवार को बडा उलटफेर हो गया। समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस में बडी सेंधमारी कर दी। यहां से कांग्रेस ने सुप्रिया ऐरन को प्रत्‍याशी बनाया था। वह अचानक सपा में शामिल हो गईं। शनिवार को लखनऊ पहुंंची और अखिलेश यादव से मुलाकात की। जिसके बाद सुप्रिया ऐरन को सपा से कैंट सीट का उम्‍मीदवार घोषित कर दिया गया। सुप्रिया ऐरन के साथ पूर्व सांसद उनके पति प्रवीन सिंह ऐरन भी सपा में शामिल हो गए हैं।

प्रवीन सिंह ऐरन जिले में कांग्रेस का पुराना चेहर हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उनकी पत्‍नी सुप्रिया ऐरन कैंट सीट से तैयारी कर रहीं थीं। कांग्रेस ने बीते दिनों उनका टिकट भी घोषित कर दिया गया। इससे पहले दैनिक जागरण ने आशंका जताई थी कि सुप्रिया ऐरन कांग्रेस छोडकर सपा के टिकट पर चुनाव लड सकती हैं। यह जानकारी शनिवार को सच साबित हुई। कैंट से कांग्रेस का टिकट होने के बाद भी वह सपा में शामिल हो गईं। अध्‍यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद दोपहर को उनके साथ लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस में शामिल हुईं। उनके पति प्रवीन सिंह ऐरन भी अखिलेश यादव के बराबर मे बैठे। वहीं से घोषणा की गई कि सुप्रिया ऐरन अब सपा की प्रत्‍याशी होंगी।