Latest News उत्तर प्रदेश बलिया

बलिया में भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने अखिलेश को चुनाव लड़ने की दी चुनौती


बलिया, । बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को बलिया के बैरिया से उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए, कहा कि ‘सपा प्रमुख को एक लाख वोटों से हराएंगे’। अखिलेश यादव को बैरिया से 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए चुनौती देते हुए, बैरिया निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि अगर वह समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख को नहीं हराते हैं तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। कहा कि एक लाख से अधिक मतों से अखिलेश यादव यहां से चुनाव हारेंगे।

इस दौरान उन्होंने किसान नेता राकेश टिकैत की भी आलोचना की और उन्हें “अनुभवी राजनेता” कहा। उन्होंने कहा कि वह किसान आंदोलन कर रहे हैं क्योंकि उन्हें विपक्षी दलों का संरक्षण प्राप्त है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा द्वारा जिला मुख्यालय में आयोजित ट्रैक्टर रैली के इतर सुरेंद्र सिंह ने संवाददाताओं से कहा, “अगर मैं अखिलेश यादव को एक लाख से अधिक मतों से नहीं हराता, तो मैं चुनावी राजनीति से संन्यास ले लूंगा।”