Latest News उत्तर प्रदेश लखनऊ

बसपा मुखिया मायावती का भाजपा पर बड़ा आरोप,


लखनऊ, । बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के साथ ही कांग्रेस पर गंभीर आरोप जड़ा है। मायावती ने लखनऊ में पार्टी के कार्यालय में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी की समीक्षा के बाद मीडिया ब्रीफिंग की।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुसलमानों को फर्जी केस में फंसाया जा रहा है। भाजपा तो मुसलमानों के साथ सौतेला व्यवहार करती है। प्रदेश का मुसलमान भाजपा सरकार से काफी दुखी भी हैं। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज पर फर्जी केस लिखे जा रहे है। अब तो नए-नए नियम बनाकर इनको परेशान किया जा रहा है। बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि प्रदेश के लोगों के साथ भाजपा का सौतेला रवैया साफ नजर आता है। प्रदेश में बसपा की सरकार बनने के बाद हम अपनी सरकार में सभी का ध्यान रखेंगे। हमारी सरकार के कार्यकाल में मुस्लिम के साथ जाट के सभी हित व कल्याण का ध्यान रखा जाएगा। केन्द्र सरकार जातिगण मतगणना नहीं करा रही है।